फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people injured in road accidents, including confectioner, two injured

सड़क हादसों में हलवाई समेत दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो       बदायूं। Updated Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in road accidents, including confectioner, two injured
accident - फोटो : amar ujala
मूसाझाग और सिविल लाइंस क्षेत्र में हुए सड़क हादसे      
विज्ञापन

हादसे के घायलों में एक की हालत बनी हुई है गंभीर      

अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।      
शहर के मोहल्ला कबूलपुरा खारे कुआं निवासी वीरेंद्र (40) पुत्र कन्हैया लाल हलवाई था। सोमवार को वह स्कूटर से राहुल (20) पुत्र राम बहादुर और रामचंद्र (25) निवासी लालपुल के साथ स्कूटर से जा रहा था। दातागंज रोड पर मूसाझाग थाना क्षेत्र में पीसीएफ गोदाम के पास इनके स्कूटर को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। राहुल और रामचंद्र घायल हो गए। चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है।      
विज्ञापन

उसावां। यहां देवी मठिया के पास बोलेरो चालक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। अलापुर थाने के गांव पुठिया निवासी धर्मेंद्र (36) पुत्र पूसे लाल बोलेरो गाड़ी का ड्राइवर था। रविवार को वह एक बारात लेकर शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद गया था। सोमवार को यहां से वापस आ रहा था। रास्ते में उसावां थाना क्षेत्र में देवी की मठिया के पास धमेंद्र ने बोलेरो साइड से लगाई और पानी पीने चला गया। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से बाइक सवार घायल      
आसफपुर। बिसौली कोतवाली के गांव जलालपुर निवासी किशनलाल का 22 वर्षीय पुत्र अरविंद सोमवार को बाइक से चंदौसी गया था। वहां से वह लौट रहा था। रास्ते में ओरछी गांव के पास उसकी बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे अरविंद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      ------      


पिकअप-बाइक की टक्कर के बाद जाम लगा      
बदायूं। शहर में लावेला चौक पर सोमवार दोपहर पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। लेकिन हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। कुछ लोगों ने पिकअप वाहन चालक के साथ हाथापाई भी कर दी। बाद में यहां तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed