फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two people injured in firing, firing in Sarai Saabal

सराय साबल में फौजदारी, फायरिंग में दो लोग घायल

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
उघैती।
उघैती। Updated Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in firing, firing in Sarai Saabal
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी हो चुका है खूनी संघर्ष      
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट, घायल अस्पताल भेजे      

थाना क्षेत्र के गांव सराय साबल में बुधवार शाम दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर फौजदारी हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग के साथ पथराव भी हुआ। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।      

उघैती थाने के गांव सराय साबल में लाखन सिंह और सोमवीर के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार फौजदारी हो चुकी है। बुधवार शाम भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, फायरिंग हुई और पथराव किया गया। फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों में छिप गए। फौजदारी में लाखन सिंह और उसका भाई वीर सिंह घायल हो गए। लाखन सिंह की ओर से सोमवीर, अजयवीर, नन्हें और भूरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। चारो आरोपी फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed