{"_id":"593e8da31126f4c50b8b48ad","slug":"two-people-died-six-injured-in-tractor-trolley-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी जायलो, दो लोग की मौत, छह जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी जायलो, दो लोग की मौत, छह जख्मी
उझानी/मुजरिया (बदायूं)।
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
मुजरिया-कछला रोड पर रविवार देर रात हुआ हादसा
हादसे का शिकार लोग कासगंज के रहने वाले, घायल बरेली रेफर
मुजरिया थाना क्षेत्र में कछला-मुजरिया रोड पर बितरोई के पास रविवार रात जायलो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़त हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रात में ही बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार लोग कासगंज के रहने वाले हैं। ये लोग उझानी कोतवाली के गांव टिमरुआ में एक शादी में शामिल होने आ रहे थे।
कासगंज कोतवाली के गांव घनतोरिया निवासी तालेवर (26) पुत्र कोमल सिंह की उझानी कोतवाली के गांव टिमरुआ में रिश्तेदारी है। यहां एक शादी समारोह था। रविवार रात को तालेवर गांव के ही आमोद (22) पुत्र राकेश, प्रमोद (17) पुत्र यादराम, गोपी (19) पुत्र ओम प्रकाश, प्रमोद (18) पुत्र प्रेम सिंह, अनिल (20) पुत्र लोकीराम, कासगंज के राहुल (25) पुत्र कल्लू सिंह और थाना ढोलना के गांव नगला भंडारी के लवकुश (24) पुत्र पन्ना लाल के साथ जायलो गाड़ी से टिमरुआ के लिए चले थे। रविवार रात करीब 11 बजे इनकी कार कछला-मुजरिया रोड पर बितरोई फाटक के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तालेवर और लवकुश की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे एसओ मुजरिया सत्य प्रकाश सिंह ने कार में फंसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। रात में ही एंबुलेंस बुलाकर सभी को उझानी सीएचसी भेजा गया। यहां से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत गंभीर होने की वजह से घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया है। सोमवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इनके परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद वे शव अपने साथ ले गए।
000000
कादरचौक में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव सरफुद्दी नगला में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर हुआ। गांव के लोगों को मय बाइक के युवक को पकड़ लिया। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। कादरचौक के गांव सरफुद्दी नगला की 80 वर्षीय कलावती पत्नी धनपाल रविवार दोपहर गांव के बाहर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान उनको बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कलावती की मौके पर मौत हो गई। गांव के लोगों ने बाइक चालक को मय बाइक पकड़ लिया। बाद में पता लगा कि बिल्सी के गांव सतेती निवासी बाइक चालक की इसी गांव में रिश्तेदारी भी है। दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी थाने में फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।