फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two died in truck accident

ट्रक की टक्कर से वजीरगंज में दो लोगों की मौत

Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Wed, 12 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
two died in truck accident
ट्रक की टक्कर से वजीरगंज में दो लोगों की मौत 
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बुधवार सुबह हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सोई की पुलिया के पास हुआ। मरने वाले दोनों लोग बरेली के निवासी हैं। यह बिल्सी थाने के गांव भतरी गोवर्धनपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। 
विज्ञापन

बरेली के थाना नवाबगंज के गांव गांगेपुर निवासी अवनीश शंखधार (35) पुत्र रामवीर और नरियावल गांव के झनकारी लाल शर्मा (55) पुत्र रामधुन शर्मा बुधवार को बाइक से बदायूं आए थे। इनकी रिश्तेदारी बिल्सी थाने के गांव भतरी गोवरधनपुर में रिश्तेदारी है। झनकारी लाल अवनीश के मौसा हैं। इनकी बाइक को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सोई के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव हटवाने के बाद जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

खबर मिलने के बाद दोनों के परिवार वाले भी बदायूं पहुंच गए। वजीरगंज पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने ट्रक चालक बलवेंद्र को मय ट्रक के हिरासत में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed