फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two condidates fought for election , five injured

वोट मांगने पर प्रत्याशियों में झड़प, फायरिंग, पांच घायल

Mon, 30 Nov 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Mon, 30 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
two condidates fought for election , five injured
बिनावर के गांव टिटौती में हुआ बवाल, आपस में भिड़े दो प्रधान पद के प्रत्याशी
विज्ञापन


चार लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज

टिटौली के राजेश गांव के मौजूदा प्रधान है। इस चुनाव में राजेश की पत्नी मीरा देवी प्रत्याशी हैं। गांव के ही अवधेश की पत्नी मिथलेश भी प्रधान पद का चुनाव लड़ रही है। रविवार रात अवधेश और राजेश गांव में वोट मांगने के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों के बीच झड़प हो गई। दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायर भी हुए। इससे गांव में दहशत फैल गई। पथराव और फायरिंग में राजेश पक्ष के राजेश, शिवदेश, गौरव और अवधेश पक्ष के अवधेश और अमन घायल हो गए।
मौजूदा प्रधान राजेश की ओर से केशव, उपेंद्र, पप्पी और अवधेश के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर एसएस बराच ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एकपक्षीय कार्रवाई पर उठे सवाल
बिनावर। पथराव और फायरिंग दोनों ओर से हुई थी। इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट सिर्फ एक पक्ष की ओर से दर्ज की है। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दरअसल, मौजूदा प्रधान राजेश एक सत्तारूढ़ विधायक का करीबी है। विधायक की वरदहस्त होने की वजह से पुलिस ने अवधेश पक्ष की एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट न देने पर पीटकर किया घायल

दहगवां। प्रधानी चुनाव मे वोट न देने को लेकर एक पक्ष ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया है।  थाना जरीफनगर के गाव आतर निवासी प्रदीप माहेशवरी को गांव के एक प्रधान प्रत्याशी और उसके साथियों ने वोट न देने पर सोमवार को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। तहरीर मिलने पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed