{"_id":"1c3e80af19717935b765bc4d94059e19","slug":"two-charge-headmaster-suspension-recommended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो इंचार्ज हेडमास्टर के निलंबन की संस्तुति ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो इंचार्ज हेडमास्टर के निलंबन की संस्तुति
badaun
Updated Fri, 08 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण न करके सरकारी अभिलेखों में शत-प्रतिशत पुस्तकों का वितरण दर्शाना एक प्रभारी प्रधानाध्यापक को भारी पड़ गया है। इसके निलंवन की संस्तुति बीएसए को की गई है। इसके अलावा कई अन्य अनियमितताएं किए जाने पर एक दूसरे प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंवन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
खंड शिक्षाधिकारी जगत सोमनाथ विश्वकर्मा ने पिछले दिनों प्राथमिक विद्यïालय सुलहरा का निरीक्षण किया था। विश्वकर्मा ने बताया कि निरीक्षण केसमय पाया गया था कि स्कूल में महत्वपूर्ण पंजिकाएं नहीं थीं। बच्चों की संख्या भी कम थी। एमडीएम पंजिका भी पूरी नहीं थी। शैक्षिक गुणवता शून्य थी। विद्यïालय परिसर में व्यापक गंदगी थी। इन सबके चलते विद्यïालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह जो कि मूलरूप से सिताबनगर स्कूल में तैनात है को निलंवन की संस्तुति कर दी गई है। साथ ही शैक्षिक गुणवता खराब होने पर शिक्षामित्र लोकेश शर्मा का अप्रैल माह का मानदेय रोका गया है।
विज्ञापन
बीईओ ने बताया कि इसकेअलावा प्राथमिक विद्यïालय दियोरीजीत में भी काफी खामियां मिलीं थीं। यहां पर निरीक्षण केसमय पाया गया था कि बच्चों को मिलने वाली निशुल्क पाठ्य पुस्तकें बच्चों को वितरित नहीं की गर्ईं थीं। उन्हें छिपाकर रख लिया गया था। जबकि अभिलेखों को शत प्रतिशत उनका वितरण होना दिखाया गया था। एमडीएम में भी धांधली पाई गई थी। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजय कुमार शर्मा केनिलंवन की भी संस्तुति की गई है। बताया कि इनके द्वारा अधिकारियों केआदेशों की अवहेलना भी गई थी।
विज्ञापन