फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trying to offer tempo on home garders

जाम खुलवा रहे होमगार्ड पर टेंपो चढ़ाने की कोशिश

Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं Updated Sat, 20 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trying to offer tempo on home garders
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
बाल-बाल बचा होमगार्ड, टेंपो और चालक हिरासत में
विज्ञापन

शहर में लावेला चौक के पास शनिवार दोपहर वारदात

शहर के व्यस्त लावेला चौक के पास जाम खुलवा रहे होमगार्ड पर एक चालक ने टेंपो चढ़ाने की कोशिश की। बाद में होमगार्ड ने आस-पास के लोगों के सहयोग से चालक को मय टेंपो पकड़ लिया। सूचना मिलने पर टीएसआई राम मिलन भी आ गए। टेंपो चालक पर भारी जुर्माना ठोका गया है।

शहर में लावेला चौक पर जाम की समस्या है। यहां जाम से मुक्ति के लिए यातायात पुलिस ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। इसके बाद से जाम नहीं लग रहा। शनिवार दोपहर एक टेंपो चालक गलत साइड से निकलने लगा। इससे जाम की समस्या पैदा हो गई। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड टिकेंद्र सिंह ने टेंपो चालक को रोका, इस पर चालक ने होमगार्ड पर ही टेंपो चढ़ाने की कोशिश कर दी। होमगार्ड बाल-बाल बच गया। इसके बाद होमगार्ड ने आस-पास के लोगों की मदद से टेंपो को मय चालक पकड़ लिया। टीएसआई राम मिलन ने बताया कि टेंपो चालक पर जुर्माना ठोंका गया है। बाद में टेंपो चालक पर मुकदमा इसलिए नहीं लिखाया गया क्योंकि उसने कहा कि निकलने की जल्दबाजी में होमगार्ड जवान टेंपो की चपेट में आने से बचा। टेंपो चालक के माफी मांगने पर होमगार्ड ने भी उसकी बात का समर्थन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed