{"_id":"589759314f1c1b8f73e803c8","slug":"truck-collides-uncontrollable-market-from-the-balcony-of-the-mansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट में कोठी के छज्जे से टकराया बेकाबू ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्केट में कोठी के छज्जे से टकराया बेकाबू ट्रक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मार्केट में कोठी के छज्जे से टकराया बेकाबू ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भीड़ ने चालक को धुना, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
बिल्सी रोड बाजार में रविवार सुबह बेकाबू ट्रक की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक ने मेंथा व्यापारी संजीव साहू की कोठी के छज्जे को चपेट में ले लिया। इसे देखने जुटी भीड़ ने चालक को दबोच लिया। उसकी धुनाई कर दी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर चालक को हिरासत में ले लिया।
ट्रक बिल्सी रोड बाजार से होकर बाइपास की ओर निकला था। उसी दौरान साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक की चपेट में आने से व्यापारी संजीव साहू की कोठी का छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ही मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को ट्रक से उतारने का प्रयास किया तो नोकझोंक होने लगी। भीड़ से ही कुछ लोगों ने चालक की धुनाई कर दी। भनक लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर चालक को हिरासत में लिया। चालक जफर को ट्रक समेत पुलिस कोतवाली ले गई। चश्मदीद लोगों की मानें तो उस वक्त ट्रक की रफ्तार अधिक थी। ट्रक कोठी की छज्जे से नहीं भिड़ता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
------
टेंपो पलटने से चार स्नानार्थी घायल
उझानी। बरेली-मथुरा हाइवे पर गांव फूलपुर के पास रविवार की सुबह टेंपो पलट गया। टेंपो में गंगा स्नान को जा रहे महिला- पुरुष सवार थे। टेंपो पलटने से कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर निवासी 25 वर्षीय अजय, अढ़ौली निवासी कैलाश (60) और कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव बमनौसी निवासी 62 वर्षीय श्याम सिंह घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो को मौके पर ही छोड़ कर चालक भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन