फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three scorching women, including the current running in the house

घरों में करंट दौड़ने से महिला समेत तीन झुलसे

Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो       उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 30 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three scorching women, including the current running in the house
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कादरचौक के गांव खिरिया वाकरपुर में शनिवार अपराह्न हुआ हादसा, एक गंभीर     
विज्ञापन

मेन लाइन में हुआ था फॉल्ट, घर छोड़ कर बच्चे समेत भागे ग्रामीण
     
कादरचौक के गांव खिरिया वाकरपुर में बिजली की मेन लाइन में फॉल्ट के बाद कई घरो में करंट दौड़ गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला और दो बच्चे चपेट में आकर झुलस गए। अफरातफरी के दौरान ही आधे से ज्यादा घरों के लोग बाहर निकल कर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने उपकेंद्र पर कॉल कर सप्लाई बंद कराई। घायलों में महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।      
हादसा शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे हुआ। खिरिया वाकरपुर निवासी हरीराम की 60 वर्षीय पत्नी रामश्री ने दरवाजे पर लगी लोहे की किबाड़ को जैसे ही छुआ वह उससके चिपक गई। यह देख परिवारवाले रामश्री की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह डंडा मार कर रामश्री को किबाड़ से छुड़ाया। इसके बाद वह घर के पास गड्डे में भरे पानी में घुसी तो वहां भी करंट लग गया। करंट लगने से उसका हाथ झुलस गया। 
विज्ञापन

उसी दौरान पड़ोसी श्याम सिंह के घर में भी उसका 16 वर्षीय बेटा परवेंद्र और उसके पड़ोसी के घर में दानवीर का पांच वर्षीय बेटा अंकित झुलस गया। गड्डे के पानी में घुसते ही दो जानवर भी बेहोश हो गए। उन्हें ग्रामीणों ने बमुश्किल बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार मेन लाइन में फॉल्ट होना घरों में करंट दौड़ने का कारण बना। फॉल्ट के कुछ देर बाद ही फिर से स्पार्किंग भी हुई लेकिन तार टूट कर नहीं गिरे थे। दानवीर ने बताया कि करंट कई और घरों में भी दौड़ा था लेकिन भनक लगते ही उन घरों के लोग बच्चों समेत बाहर निकल आए। इसे लेकर गांव में काफी देर तक चीख-पुकार का भी माहौल रहा। श्याम सिंह के परिवारवालों ने असरासी उपकेंद्र पर कॉल कर सप्लाई बंद कराई तब जाकर ग्रामीणों ने राहत महसूस की। झुलसे अंकित, परवेंद्र और रामश्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉ. राजकुमार गंगवार ने बताया कि रामश्री की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बच्चों को उनके परिजन इलाज कराके अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed