फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three house fire Ash , baby death

अग्निकांड में तीन घर राख, बच्ची की मौत

Tue, 31 Mar 2015 07:33 PM IST
Kadrchauk
Kadrchauk Updated Tue, 31 Mar 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से तीन राख हो गए। अग्निकांड में एक दस साल की बच्ची भी जिंदा जलकर मर गई। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर तहसील प्रशासन की टीम ने गांव पहुंच कर क्षति का आकलन किया। अग्निकांड सोमवार की रात कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव रामताल में हुआ।

विज्ञापन

सोमवार रात रामताल गांव में चूल्हे की चिंगारी से नन्हें लाल के घर में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग से राजवीर और रामवीर के घरों को भी चपेट में ले लिया। जब तक गांव वाले आग पर काबू पाते, तीनों घरों में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। आग में नन्हे लाल की आठ वर्षीय बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। सूचना पर देर रात थाना पुलिस गांव पहुंची। रामताल राजस्व गांव कासगंज जिले की पटियाली तहसील का है। सोमवार को पटियाली के एसडीएम परवेज आलम और राजस्व निरीक्षक अनार सिंह ने गांव पहुंच कर आग से हुई क्षति का आकलन किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खुले में आ गए तीन परिवार
कादरचौक। अग्निकांड से तीन परिवार आसमान के नीचे आ गए हैं। आग में नन्हे लाल, राजवीर और रामवीर के घरों में अनाज, कपड़े, बर्तन, गृहस्थी का सामान सब कुछ जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के जलते आग बेकाबू हुई। अगर ग्रामीण समय रहते आग पर काबू नहीं जाते तो आस-पास के और भी घरों को आग चपेट में ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो जिलों के बीच फंसा है रामताल
कादरचौक। रामताल गांव दो जिलों में बीच फंसा हुआ है। यहां का थाना तो कादरचौक है, लेकिन तहसील कासगंज जिले की पटियाली है। ऐसे में इस गांव के लोग काफी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पुलिस विभाग के संबंधित काम के लिए गांव वालों को बदायूं की और राजस्व विभाग से संबंधी काम के लिए कासगंज की दौड़ लगानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed