फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three drowned in Ganga

गंगा में नहाते समय युवती समेत तीन श्रद्धालु बहे    

Wed, 06 Sep 2017 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
Three drowned in Ganga
गंगा में नहाते समेत तेज धार में युवती समेत तीन श्रद्धालु बह गए। इनमें बरेली के देवचरा निवासी दो युवकों को घाट पर मौजूद लोगों ने रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया, लेकिन देर शाम तक युवती का सुराग नहीं लग पाया। वह एटा जिले की निवासी है और मां के साथ दिल्ली से यहां आई थी। जानकारी मिलने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन

गंगाघाट पर पहला हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर हुआ। एकटा जिले में बागवाला थाना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद निवासी रामगोपाल की 19 वर्षीय बेटी सोनवती अपनी मां मिथलेश के साथ दिल्ली से गंगा नहाने के लिए पहुंची थी। वह मां मिथलेश के साथ नहाते समय गहरे में चली गई। जलस्तर अधिक होने और तेज बहाव की वजह से वह बहती चली गई। मिथलेश ने शोर भी मचाया लेकिन मौके पर गोताखोरों के नहीं होने के कारण मदद नहीं मिल सकी। लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने पुलिस को बुलाया। पड़ोस के गांव पंखियानगला से प्राइवेट गोताखोरों को बुलाकर लगाया गया लेकिन उन्हें देर शाम तक सफलता नहीं मिल पाई। सोनवती के बह जाने की सूचना के बाद उसके गांव से परिवार वाले भी घाट पर पहुंच गए। उन्होंने भी अपने गोताखोरों के जरिए सोनवती की तलाश शुरू करा दी है।   लेखपाल की सूचना के बाद तहसीलदार सदर आरपी चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सोनवती की तलाश के लिए पुलिस कर्मियों से भी बात की। उनकी मौजूदगी में भी तलाशी अभियान चला। इसके अलावा आश्रमों की ओर घाट पर बरेली में देवचरा निवासी प्रेमपाल (30) और उसका पड़ोसी नेमचंद्र (32) नहाते समय डूब गए। दोनों के साथ देवचरा का एक और व्यक्ति मौजूद था, सो वह मदद के लिए लोगों से गुहार लगाने लगा। आश्रम के पास के दुकानदार ने दोनों युवकों की ओर रस्सी फेंकी। किसी तरह उन्होंने रस्सी पकड़ ली। बाद में रस्सी के सहारे ही उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया। श्रद्धालुओं का कहना है कि घाट पर पहले से सुरक्षा के इंतजाम किए जाते तो हादसा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed