फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Threat to kill Tahsildar, report

तहसीलदार को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट

Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Sun, 11 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Threat to kill Tahsildar, report
police
शुक्रवार के गंगा स्नान करके लौट रहे थे तहसीलदार      
विज्ञापन

डग्गामार वाहन के साइड न देने पर हुआ विवाद  
   
गंगा स्नान करके लौट रहे तहसीलदार सहसवान अहिबरन सिंह को डग्गामार वाहन के चालक और उसमें बैठे तीन लोगों ने गोली मारने की धमकी दी। शनिवार को तहसीलदार ने इस मामले में एक व्यक्ति को नामजद कराते हुए चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद वाहन को साइड न देने को लेकर हुआ था।      

तहसीलदार अहिबरन सिंह शुक्रवार को गंगा स्नान करके लौट रहे थे। उनके साथ राजस्व निरीक्षक रामनाथ सिंह, चेतेन्द्र शर्मा और होमगार्ड ओमपाल सिंह भी मौजूद थे। यहां से वह धापड़ घाट जा रहे थे। तहसीलदार की गाड़ी के आगे एक डग्गामार वाहन चल रहा थ। इसमें 30-35 लोग सवार थे। तहसीलदार का चालक बार-बार हॉर्न देकर डग्गामार वाहन के चालक से साइड मांग रहा था। वह साइड नहीं दे रहा था। तहसीलदार का चालक काफी देर के बाद गाड़ी आगे निकाल सका। आगे निकलने के बाद उसने डग्गामार वाहन के चालक से साइड न देने की वजह पूछी। इस पर डग्गामार वाहन का चालक और उसके साथ बैठे तीन लोग आक्रामक हो गए। गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने केसों की मढ़ैया गांव निवासी बुटा सिंह पुत्र बिहारी को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed