{"_id":"337059691c3d89cc9c42e7a499a4fbcc","slug":"theft-in-sarraf-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ के घर से 10 लाख रुपये का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ के घर से 10 लाख रुपये का माल साफ
अमर उजाला, बदायूं
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा और थाना उसावां के वार्ड नंबर नौ में नरेश गुप्ता का घर है। घर के पास ही उनकी जनरल स्टोर की दुकान है। इसी में वह सर्राफा का कारोबार भी करते हैं। सोमवार रात छत के रास्ते चोर उनके घर में घुस गए। नरेश गुप्ता को आहट तक नहीं हुई। चोरों ने कमरों और सेफ के ताले तोड़कर 1.25 लाख रुपये नगद और करीब नौ लाख रुपये के जेवर साफ कर दिए। सुबह होने पर नरेश गुप्ता को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने खबर पुलिस को दी। एसओ जमीरुलहसन ने मौका मुआयना किया। नरेश गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि रविवार की रात चोरों ने वार्ड नंबर एक में डॉक्टर दंपति के घर से करीब 22 लाख रुपये का माल साफ कर दिया था। डॉ. मुकेश तिवारी और डॉ. रेखा तिवारी के घर के हुई चोरी के मामले में भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सिलसिलेवार चोरियों से पुलिसिंग सवालों के घेरे में है।
तीसरी मंजिल का जंगला तोड़ कर घुसे चोर
उसावां। नरेश गुप्ता का घर तीन मंजिल बना हुआ है। चोर पहले मकान की छत पर चढ़े। बाद में तीसरी मंजिल का जंगला काट कर साड़ी के सहारे नीचे उतर गए। घर में हाथ साफ करने के बाद चोर मुख्य गेट खोल कर निकल गए। चोर घटना को अंजाम देते रहे और परिवार के सदस्यों को पता भी नहीं चला।