{"_id":"630156aa269d570816512ab4aa75b58b","slug":"theft-hindi-news-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख के जेवर और नकदी चुराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक लाख के जेवर और नकदी चुराई
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Thu, 13 Aug 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामवीर को अपने घर चोरी होने की आशंका तड़के सुबह हुई, जब इनकी आंख खुली। इनके अनुसार, छत से जब नीचे जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था, और उसमें रखें जेवरात गायब थे। चोर घर में किस वक्त घुसे, यह तो घरवालों को नहीं पता, लेकिन गृहस्वामी की मानें तो रात में एक बजे के आसपास बत्ती गुल होने की वजह से इलाके में अंधेरा था। संभावना है कि उसी समय चोर घर में दाखिल हुए होंगे। चोरी से नुकसान के बारे में गृृहस्वामी का कहना है कि अलमारी में रखें 15 हजार रुपया की नकदी, जेवरात में सोने की चेन, कुंडल, लॉकेट, पाजेब समेत कीमती घरेलू की चोरी हुई है। रामवीर ने पड़ोसियों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत कराया। जिसपर पहुंची पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की।
बिसातखाने की चोरी का नहीं मिला सुराग
उझानी। मंगलवार रात पंजाबी कालोनी निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ टिंचू की कछला रोड स्थित बिसातखाने की दुकान में नकब लगाकर चोर नकदी समेत करीब साठ हजार रुपये का सामान निकाल ले गए थे। लेकिन पुलिस तीसरे दिन तक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। चोरी की घटनाओं में वृद्धि की वजह से नागरिकों में दहशत का माहौल है।