फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man was hanged on a tree in Uzhani

उझानी में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक

Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
उझानी।
उझानी। Updated Wed, 07 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
The young man was hanged on a tree in Uzhani
Demo pic - फोटो : google
हालत गंभीर, बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नसरुल्लापुर में एक युवक पेड़ की टहनी से फंदे से लटका मिला। बेहोशी की हालत में घरवाले से उसे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।      

नसरुल्लापुर निवासी 18 वर्षीय सर्वेंद्र मंगलवार शाम को पेड़ की टहना से फंदे से लटका मिला। इससे गांव में खलबली मच गई। परिवार वालों को सूचना मिली तो वह पहुंचे और युवक को नीचे उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल के बाद बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। परिवार वाले उसका इलाज करा रहे हैं हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि वह खुद पेड़ पर लटका या फिर किसी ने उसे लटका दिया। ग्रामीण भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। सूचना पर कोतवाली के उपनिरीक्षक राकेश कुमार गांव पहुंचे। उन्होंने युवक के बारे में ग्रामीणों से जानकारी भी की। उसके घर पर कोई नहीं मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को यह जरूर बताया कि घरवाले इलाज कराने के लिए उसे बरेली ले गए हैं। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed