फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The young man 's strangulation Murder , bodies thrown into the farm

युवक की गला दबाकर हत्या, शव खेत में फेंका

Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
Bisuli
Bisuli Updated Thu, 11 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The young man 's strangulation Murder , bodies thrown into the farm

पत्नी से कहासुनी होने पर घर से नाराज होकर निकले युवक रमेश की लाश तहसील तिराहे के पास एक खेत में मिली। उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। इसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट कर रही है, जिसमें मौत की वजह गला दबाया जाना दर्शाया गया है। परिवार वाले किसी भी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। पुलिस ने अभी हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह लोग घूमने को निकले तो उन्होंने आसफपुर रोड स्थित तहसील तिराहे से करीब 50-60 मीटर दूरी पर एक खेत में युवक की लाश पड़ी देखी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद युवक की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी रमेश 30 पुत्र लटूरी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले भी आ गए। परिवार वालों ने बताया बुधवार की रात रमेश की अपनी पत्नी लक्ष्मी से कहासुनी हो गई थी। वह पत्नी से नाराज होकर अपने पैतृक घर मोहल्ला गदरपुरा के लिए जाने की कहकर निकल आया। पत्नी लक्ष्मी को पूरी बात मालूम थी, इसलिए किसी ने रात को उसे तलाशा भी नहीं। शव मिलने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोपहर में पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी लक्ष्मी ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। उसने तहरीर में ननद से बात करने पर घर से नाराज होकर जाने का ही जिक्र किया है। तहरीर में हत्या की आशंका भी नहीं जताई गई है। सिर्फ ये दर्शाया गया है कि पति नाराज होकर घर से चले गए। बाद में उसे सूचना मिली कि उनका शव खेत में पड़ा मिला है, लिहाजा जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे नहीं मिली है। परिवार वाले किसी से भी रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। पत्नी ने भी हत्या की आशंका नहीं जताई है। फिर भी तफ्तीश की जा रही है, जो भी  होगा, जल्द सामने आ जाएगा।
-कश्मीर सिंह, कोतवाल, थाना बिसौली।

चार बच्चों का कैसे होगा भरण-पोषण
रमेश के पास न तो एक बीघा जमीन है और न ही आय के अन्य साधन। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। उसके तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। छोटी बेटी गुड़िया तीन साल की है। पत्नी लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है, वह बार-बार यही कह रही थी कि अब इन मासूमों को कौन पालेगा।  


चंद साल में चार भाइयों की हो गई मौत
बिसौली। वक्त की मार ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। चंद साल में ही चार भाइयों की मौत हो गई। रमेश की मौत के बाद अब पूरे परिवार में सिर्फ लालू ही बचा है। मोहल्ला गदरपुरा में लटूरी का परिवार रहता था। दस साल पहले उनके पुत्र मदन की मौत हो गई थी। इसके बाद तो लटूरी के परिवार पर मानों मुसीबतों का पहाड़ ही टूट पड़ा। दो साल पहले उनके बेटे नेमचंद्र और पिछली साल गुड्डू की मौत हो गई। लटूरी भी अक्तूूबर 2014 में चल बसे। अब रमेश की मौत के बाद पांच भाइयों में सिर्फ लालू ही बचे हैं, जो दिल्ली में रहकर अपना परिवार पालते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed