जमीन के विवाद में युवक को गोलियों से भूना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में थाना अलापुर के गांव ईशापुर में रविवार सुबह नरेंद्र यादव को उसके रिश्ते के भाई-भतीजों ने ही घर में घुसकर मार डाला। दोनों पक्षों के बीच 10 बिसवां जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। नरेंद्र को तीन गोलियां लगीं। उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के भाई अरवेश की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से आरोपी अपने परिवारों के साथ गांव से फरार हैं। घटना के बाद सीओ दातागंज एसके त्यागी ने गांव पहुंच कर मौका मुआयना किया।
अलापुर थाने के गांव ईशानगर में प्रेमपाल यादव का अपने खानदान के ही रिश्ते के भाई बृजपाल यादव से 10 बिसवां जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के निपटाने के लिए गई बार नाते-रिश्तेदारों ने पंचायत भी कराई। झगड़ा कई बार थाने भी पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर दिया था।
रविवार सुबह साढ़े छह बजे बृजपाल पुत्र सुम्मेरी, अवनीश पुत्र बृजपाल, राजीव पुत्र अनेगपाल और सत्यपाल पुत्र गजराम प्रेमपाल के दरवाजे पर गालियां दे रहे थे। प्रेमपाल का 26 वर्षीय पुत्र नरेंद्र यादव छत पर सो रहा था। गालियां सुनकर वह जाग गया। उसने विरोध किया। तभी ब्रजपाल पक्ष के लोगों ने उस पर धावा बोल दिया। हमलावरों नाजायज असलहों से लैस थे। उन्होंने नरेंद्र पर ताबड़तोड़ फारिंग कर दी। नरेंद्र को तीन गोलियां लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के भाई अरवेश ने बृजपाल, अवनीश, राजीव और सत्यपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी अपने परिवारों के साथ गांव से फरार हैं। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं।