{"_id":"8a8009ec6c280048bf2276eab1f7ec6f","slug":"the-young-man-bgran-lucknow-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगरैन के युवक की लखनऊ में हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगरैन के युवक की लखनऊ में हत्या
बदायूं
Updated Sun, 21 Feb 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज थाने के गांव बगरैन के निवासी बबलू नाम के युवक की लखनऊ में हत्या कर दी गई। उसका शव लखनऊ के थाना मोहनलालगंज इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला। खबर मिलने के बाद बबलू के परिवार वाले लखनऊ रवाना हो गए हैं।
बगरैन निवासी बबलू (22) पुत्र श्यामलाल कुछ महीने पहले ही लखनऊ गया था। वहां रहकर वह फेरी लगाता था। बबलू का भाई सत्यपाल और नेमचंद्र भी लखनऊ में रहते हैं। बबलू और सत्यपाल एक ही कमरे में रहते थे। जबकि बड़ा भाई नेमचंद्र अलग रहता था। 19 फरवरी को सत्यपाल कहीं काम से गया था। सत्यपाल जब वापस आया तो कमरे में लाता लगा था। बबलू लापता था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा। 20 फरवरी को मोहनलालगंज में सड़क किनारे बबलू का शव पड़ा मिला। उसकी रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई थी। गले में रस्सी भी बंधी थी। थाने पहुंच कर सत्यपाल ने शव की शिनाख्त की। इस बारे में जब बगरैन में रह रहे परिवार वालों को पता लगा तो वह लखनऊ रवाना हो गए हैं। देर रात तक बबलू का शव यहां नहीं पहुंचा था।