फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The two houses of millions Khunk robbery

खुनक के दो घरों में लाखों की डकैती

Mon, 14 Mar 2016 12:14 AM IST
सिलहरी।
सिलहरी। Updated Mon, 14 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The two houses of millions Khunk robbery
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
- एक दर्जन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

- पुलिस ने चोरी की धाराओं में दर्ज कर ली रिपोर्ट

थाना बिनावर के गांव खुनक में शनिवार रात एक दर्जन बदमाशों ने दो घरों में लूटपाट की। फौजी भाइयों के घर से बदमाश 3.20 लाख रुपये की नगदी समेत करीब छह लाख रुपये का माल लूट ले गए। एक अन्य घर को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। थाना पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए दोनों मामलों में रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की है।
बिनावर थाने के गांव खुनक निवासी मनोज और विवेक सगे भाई हैं। दोनों फौज में तैनात हैं। इनके बड़े भाई भरत सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। शनिवार रात भरत सिंह के पिता मदन सिंह घर के बाहर सो रहे थे। रात में करीब 12 बजे एक दर्जन बदमाश यहां पहुंचे। बदमाशों ने मदन सिंह को कब्जे में लेकर घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद मदन सिंह और उनकी पत्नी जावित्री को बंधक बना लिया। करीब एक घंटे तक बदमाशों ने पूरा घर खंगाला। यहां से बदमाश 3.20 लाख रुपये नगद, 50 किलो मेंथा आयल और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब छह लाख रुपये का माल लूट कर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही सतेंद्र सिंह के घर को निशाना बनाया। सतेंद्र के पूरे परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने यहां से पांच हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए। दोनों मामलों में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है। अगर जांच में सामने आता है कि मामला लूटपाट का है तो मुकदमा तरमीम किया जाएगा। दोनों घटनाओं का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। -यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर बिनावर

दो पशु व्यापारियों से 1.50 लाख की लूट
बिसौली। दो बाइक पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने दो पशु व्यापारियों से दिनदहाड़े 1.50 लाख रुपये लूट लिए। घटना बिसौली-बगरैन रोड पर गांव धर्मपुर बिहारीपुर के पास हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पड़ताल शुरू कर दी है। बिसौली के पशु व्यापारी फिरोज, चीना और आरिफ रविवार को पशुओं की खरीद करने निकले थे। तीनों एक बाइक पर थे। गांव धर्मपुर बिहारीपुर के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने इनको बाइक ओवरटेक करके रोक लिया। दो बदमाशों ने व्यापारियों पर तमंचे तान दिया। बाकी दो बदमाशों ने फिरोज से 49 हजार और चीना से एक लाख तीन हजार रुपये लूट लिए। आरिफ के पास नगदी नहीं थी। विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों व्यापारियों को पीटा। घटना के बाद व्यापारी थाने पहुंचे। बाद में पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी कोतवाल कश्मीर सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed