फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The trader accused of beating keeper

दरोगा पर व्यापारी ने पीटने का आरोप लगाया

Sun, 12 Feb 2017 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-चोरी की शिकायत लेकर थाने गया था दुकानदार
-एसओ बोले, मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे

चोरी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे दुकानदार ने दरोगा पर बदसलूकी करने और मारपीट कर उसे हवालात में बंद करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई है। करीब तीन घंटे तक दुकानदार हवालात में रहा। इसके बाद उसे कच्ची जमानत पर छोड़ा गया। एसओ कश्मीर सिंह यादव का कहना है कि वह मामले में जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।

फैजगंज बेहटा कस्बा में थाने के पास ही नंदराम गुप्ता की परचून और चाय की दुकान है। नौ फरवरी को नंदराम गुप्ता अपनी दुकान का शटर गिराकर दावत में गए थे। वहां से वापस आए तो देखा कि दुकान की गोलक से 22 सौ रुपये गायब हैं। दुकानदार शिकायत लेकर थाने पहुंचा। दुकानदार का आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने उसे गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध किया तो उसे पीट कर हवालात में बंद कर दिया। तीन घंटे के बाद उसे कच्ची जमानत पर हवालात से रिहा किया गया। नंदराम गुप्ता ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसओ फैजगंज बेहटा कश्मीर सिंह यादव ने बताया कि मामले में जांच कराके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed