फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the police returned after take the woman's statement

महिला के बयान दर्ज कर दिल्ली से लौटी टीम

Tue, 08 Dec 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 08 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
the police returned after take the woman's statement
पुलिस का दावा, महिला ने गैंगरेप से किया इंकार
विज्ञापन


दिल्ली में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान

शनिवार की रात सहसवान में बिसौली बस स्टैंड के पास एक बोलेरो कार से महिला चीखती हुई कूद गई थी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंच, लेकिन इससे पहले कार सवार लोग वहां से भाग चुके थे। महिला ने खुद को अगवा कर सहसवान लाए जाने और एक सप्ताह तक गैंगरेप किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के पूरे मामले में लीपापोती कर रविवार को महिला को दिल्ली भेज दिया। मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो एसएसपी सौमित्र यादव ने जांच सीओ सहसवान उमेश यादव को सौंपी। सीओ ने लोगों के बयान दर्ज किए।
सोमवार को पुलिस की एक टीम को महिला की तलाश में दिल्ली भेजा गया था। इंस्पेक्टर सहसवान अशोक कुमार का दावा है कि पुलिस ने महिला को तलाश कर उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज करा दिए गए हैं। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई है। महिला ने अपहरण कर गैंगरेप की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

 
... तो बड़ा खेल कर दिया सहसवान पुलिस ने

सहसवान। पुलिस भले दावा कर रही हो कि दिल्ली में उसने महिला को खोज कर बयान दर्ज कर लिए हैं, लेकिन यह दावा किसी के गले नहीं उतर रहा। आखिर पहले पुलिस ने पूरे मामले में लीपापोती कर महिला को बिना किसी कार्रवाई के दिल्ली क्यों भेज दिया था? कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस ने खुद की गर्दन बचाने को किसी दूसरी महिला के बयान दर्ज कराए हैं। सच क्या है, अभी सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल उठ रहे हैं कि शनिवार रात से रविवार दोपहर तक यह महिला सहसवान कोतवाली में रही थी। सहसवान पुलिस ने इस बारे में किसी बड़े अधिकारी को बताना जरूरी नहीं समझा। रविवार को दिन भर एक सफेदपोश भी थाने में जमा रहा। इस दौरान महिला को किसी से मिलने भी नहीं दिया गया। मीडिया कर्मियों से भी उसको छिपाकर रखा गया। दोपहर बाद चुपचुपाते महिला को दिल्ली भेज दिया गया। अब सवाल यह उठता है कि चंद घंटों में पुलिस ने दिल्ली में उस महिला की तलाश कैसे कर लिया? कहा यह भी जा रहा है कि खुद की गर्दन बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। उसकी के बयान की वीडियोग्राफी कराई गई है। इंस्पेक्टर सहसवान, अशोक कुमार ने कहा कि 

महिला को तलाश करने के बाद उसके बयान की वीडियाग्राफी कराई गई है। सक्षम मजिस्ट्रेट के सामने भी उसके बयान दर्ज करा दिए गए हैं। महिला ने अपहरण या गैंगरेप की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed