फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The next day the bodies of young man found in pond drowned

तालाब में डूबे युवक का दूसरे दिन मिला शव

Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 02 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जरीफनगर के गांव रदनौल अजीजपुर में हुई घटना
 थाना क्षेत्र के गांव रदनौल अजीजपुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मंगलवार को दूसरे दिन वीरेश का शव गांव के बाहर तालाब में मिला। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शाम तक परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। 

जरीफनगर थाने के गांव रदनौल अजीजपुर के वीरेश (40) पुत्र हरीराम नशा करने का शौकीन था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह नशे की हालत में घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने तलाश भी किया लेकिन कुछ पता नहीं लगा। वीरेश की पत्नी बूटन देवी मायके गई हुई है। परिवार वालों ने उसे तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार दोपहर गांव के लोग खेतों पर चारा लेने गए तो तालाब में शव पड़ा देखा। शव को तालाब से निकाला गया तो वह वीरेश का निकला। वीरेश के चार संतानों में दो बेटी और दो बेटे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब 14 साल है। देर शाम उसकी पत्नी भी आ गई। परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह तालाब पर शौच के लिए गया होगा। यहीं पैर फिसलने से तालाब में गिर गया। एसओ एनपी सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed