{"_id":"94361c8356e7f95121b3d5ab2c726cb1","slug":"the-motor-garage-owner-shot-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोटर गैराज मालिक की गोली मारकर हत्या
बदायूं।
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरपारा नई बस्ती में मोटर गैराज मालिक नौशाद की शुक्रवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव मोहल्ले में ही एक महिला के घर मिला। परिवार वालों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया। वह महिला को वहीं सजा देने की बात पर अड़े हुए थे। इस दौरान कई बार पुलिस-पब्लिक के बीच झड़प हुई और तनाव की स्थिति बन गई। एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा, एसओ सिविल लाइंस अजय यादव, एसओ कोतवाली भोलू सिंह भाटी, समेत महिला थाना, मूसाझाग और कुंवरगांव थानों से पुलिस बुलानी पड़ी। हत्यारोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना स्थल से पुलिस को एक पिस्टल भी मिला है। वारदात दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा के आवास के पीछे हुई।
ऊपरपारा निवासी नौशाद (29) पुत्र मुनशाद का लालपुल इलाके में मोटर गैराज है। शुक्रवार शाम छह बजे वह पास ही कबूलपुरा नई बस्ती में रहने वाली महिला मोना के घर गया था। उन लोगों को खबर मिली कि नौशाद को मोना के घर में गोली मार दी गई है। वहीं के लोग नौशाद को जिला अस्पताल लाए। यहां से गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। शहर से निकलते ही रास्ते में नौशाद ने दम तोड़ दिया।
नौशाद के मरने की उसकी उसके परिवार वालों और पड़ोसियों को मिली तो उन्होंने मोना के घर पर धावा बोल दिया। मोना ने खुद को घर में बंद कर लिया। खबर मिलने पर पुलिस पहुंची। रात में साढ़े आठ बजे पुलिस मोना को गुस्साए लोगों से बचाकर थाने ला सकी। इस दौरान भीड़ ने कई बार महिला को पुलिस जीप से खींचने की कोशिश की। नौशाद के परिवार का आरोप है कि मोना ने ही उसको गोली मारी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जो तहरीर मिलती है उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। हत्या के कारण को तलाशा जा रहा है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।
-अनिल यादव, एसपी सिटी