फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The man's body was found in Kasganj Ushat

कासगंज के युवक का उसहैत में शव मिला

Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हत्या करने के बाद शव फेंके जाने की आशंका
 थाना क्षेत्र के कटरी के गांव कमलू नगला में गंगा किनारे सोमवार शाम को युवक का शव बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव यहां फेंका गया है। शिनाख्त के बाद पुलिस ने उसके परिवार वालों को खबर दे दी है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

उसहैत थाने के गांव कमलू नगला में सोमवार शाम गंगा किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक कासगंज जिले के थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नदरौली का रहने वाला है। देर शाम तक उसके परिवार वाले यहां नहीं पहुंच सके थे। परिवार वालों के पहुंचने के बाद ही उसकी हत्या के मामले में कुछ पता लग सकता है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ मनीष यादव ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिवार वालों को खबर दे दी गई है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed