{"_id":"58011fe84f1c1b4a2c28ee5c","slug":"the-killing-of-the-young-man-in-farrukhabad-ushat-bodies-thrown","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद के युवक की उसहैत में हत्या, शव फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्रुखाबाद के युवक की उसहैत में हत्या, शव फेंका
अमर उजाला ब्यूरो उसहैत।
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगासी गांव में दावत में शामिल होने आया था दुर्वेश
सीने में मारी गई गोली, जंगल में दो दिन बाद मिला शव
रिश्तेदारी में दावत में शामिल होने आए फर्रुखाबाद के दुर्गेश नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद शव नगासी के जंगल में फेंक दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुर्गेश 11 अक्तूबर को अपने भाई पंकज के साथ उसहैत के गांव नगासी आया था।
फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल के गांव धुबियाई निवासी दुर्गेश (27) पुत्र रामपाल अपने भाई पंकज के साथ 11 अक्तूबर को उसहैत थाने के गांव नगासी में झुगरी लाल के घर दावत खाने आया था। पंकज यहां से उसी दिन लौट गया। दुर्गेश ने अगले दिन गांव आने की बात कही। जब अगले दिन दुर्गेश घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने तलाश शुरू की। गुरुवार रात दुर्गेश का शव नगासी गांव में कृष्ण मुरारी के खेत में पड़ा मिला। उसके सीने पर गोली का निशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
दुर्गेश के पिता रामदास ने नगासी के भूरे, राम लडै़ते और कटरा सआदतगंज के नन्हे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दुर्गेश इन लोगों के साथ गुजरात में रहकर नौकरी करता था। भूरे, राम लड़ैते और नन्हे से उसका रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद था। इसी विवाद में इन लोगों ने दुर्गेश की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सच्चाई क्या है यह तो विवेचना के बाद ही सामने आ सकेगा।-हरिभान सिंह राठौर, एसओ उसहैत