{"_id":"26cf20b9bb363f7c6920d1d9f194db60","slug":"the-grocer-tried-to-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी से लूट की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराना व्यापारी से लूट की कोशिश
सहसवान
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर किराना व्यापारी से लूट की कोशिश की। बदमाश इसमें कामयाब नहीं हो सके। हड़बड़ी में पिस्टल की मैग्जीन निकल कर जमीन पर गिर गई। शोर होने पर बदमाश भाग निकले। 32 बोर पिस्टल की मैग्जीन और दो कारतूस मौके पर ही छूट गए।
पठान टोला निवासी शैलू माहेश्वरी का किराना का थोक व्यवसाय है। इनकी दुकान मोहल्ला बजरिया में है। गुरुवार रात नौ बजे वह दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। रास्ते में मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने इनको रोक लिया। इनसे रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। मौके से मिली पिस्टल की मैग्जीन और कारतूस पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।