{"_id":"f82710e3eb7aaa319b5803b32a42675b","slug":"the-gang-of-auto-vehicle-theft-has-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 01 Jan 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरगना गिरफ्तार, 78 बाइक चोरी करना कबूल किया
सरगना के साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
जिले में वाहन चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। एसओ उसहैत कमलेश सिंह को मुखबिर से खबर मिली कि बीलामई निवासी अकील अहमद पुत्र जलालउद्दीन नखासे की ओर आ रहा है। उसके पास चोरी की पल्सर बाइक है। पुलिस ने घेराबंदी करके वकील अहमद को दबोच लिया। उससे पूछताछ की गई तो शाहपुर गांव के राकेश यादव के घर से दो, कुंवरगांव के ब्रजेश के घर से तीन, गड़िया के राजेंद्र के घर से तीन समेत कुल चोरी की 10 बाइक बरामद हुईं। पूछतांछ में वकील अहमद ने उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान और एनसीआर से 78 बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश है।
बाइक मैकेनिक है सरगना
उसहैत। वाहन चोर गिरोह का सरगना वकील अहमद बाइक मैकेनिक है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह बाइक चोरी कर उनके फर्जी कागजात बनाकर बेचने का काम करता था। वकील अहमद के पास से पुलिस को एक चाबी भी मिली है। यह ऐसी चाबी है जिससे भी बाइक के लॉक आसानी से खुल जाते हैं। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।