फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   the criminal incidences started happining as the climate of election is increasing warm

चुनावी रंजिश में संघर्ष का दौर शुरू

Wed, 02 Dec 2015 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 02 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
the criminal incidences started happining as the climate of election is increasing warm
कई गांवों में दूसरे दिन भी फायरिंग, पथराव
विज्ञापन


केस-एक
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उझौली
बिनावर। थाना क्षेत्र के गांव उझौली में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। उझौली तड़तड़ाहट से गूंजा तो पूरे गांव में दहशत फैल गई। करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
गांव के शंकरलाल की पत्नी मंगो देवी और राजेश की पत्नी रूबी ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। बुधवार दोपहर चुनावी रंजिश में शंकरलाल और राजेश के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इसमें सर्वेश की पत्नी मिथलेश और रूबी का ससुर रामचंद्र घायल हो गए। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

 
केस-दो
बेहटा डंबरनगर में भिड़े प्रत्याशियों के समर्थक
 थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबरनगर में मंगलवार रात मतदान केबाद दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इसमें दो लोग घायल हो गए। चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा डंबरनगर के ताब खां और शमशाद दो अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक हैं। मंगलवार शाम मतदान निपटने के बाद रात में इन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट और पथराव में ताब खां, शमशाद घायल हो गए। मामले में चांद बाबू, शाजिद, नन्ना और नमाज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

केस-तीन
दो पक्षों में फौजदारी, पांच लोग घायल
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव मुस्कारा में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है।
मुस्कारा निवासी नर सिंह और वकील अहमद ने अलग-अलग प्रत्याशियों का चुनाव लड़ाया था। बुधवार को नर सिंह अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। उसने पानी का पाइन वकील के खेत में डाल दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। नरसिंह ने पाइप हटा लिया। बाद में जब नरसिंह खेत से घर लौट रहा था तो वकील पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। नरसिंह पक्ष के लोग भी आ गए। मारपीट में नर सिंह, परमजीत, ओमकार, प्रमोद, नन्हे घायल हो गए। मामले में पुत्तन, वकील, अमीन और इश्ताक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

केस-चार

वोट न देने पर दो लोगों को पीटा, लूट का आरोप
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पटपरागंज में वोट न देने पर दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि उनसे नकदी भी लूट ली। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर का हरीशंकर दूधिया है। बुधवार को वह दूध बेच कर अपने घर लौट रहा था। गांव का ही महीपाल भी उसके साथ था। हरीशंकर का आरोप है कि पटपरागंज के पास चार लोगों ने उन दोनों को घेर लिया। दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। नकदी भी लूट ली। हरीशंकर का कहना है कि उसने हमलावरों के कहने पर वोट नहीं दिया था। इसी से वह उससे रंजिश मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed