फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The corpse was buried the murdered brothers

सगे भाइयों ने ही हत्या कर दफन कर दी लाश

Sat, 19 Sep 2015 12:02 AM IST
बिनावर
बिनावर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The corpse was buried the murdered brothers
थाना क्षेत्र के गांव हसननगर से 11 दिन से लापता मैकूलाल की सड़ी-गली लाश शुक्रवार को बरामद हो गई। जमीन के विवाद में उसके दो सगे भाइयों ने अपने सहयोगियों की मदद से उसकी हत्या कर लाश ठिकाने लगा दी थी। मैकूलाल के पुत्र जितेंद्र की ओर से पांच लोगों को नामजद करते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बिनावर थाने के गांव हसननगर निवासी मैकूलाल पुत्र बीघेराम सात सितंबर को लापता हो गया था। मैकूलाल के पुत्र जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मैकूलाल के सगे भाई नेकसू, विजय कुमार समेत परिवार के ही करन, सुरेश और नत्थूलाल के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इंस्पेक्टर एसएस बराच को शुक्रवार को खबर मिली कि गांव से करीब दो किलोमीटर दूर मैकूलाल की लाश दफन की गई है। जेसीबी मंगाकर पुलिस ने खोदाई शुरू कराई। यहां सात फीट गहराई में मैकूलाल की सड़ी-गली लाश मिली। उसके पुत्र जितेंद्र ने कपड़ों से उसकी पहचान की। पुलिस ने अपहरण का मामला हत्या की धारा में तरमीम कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बिनावर एसएस बराच ने बताया कि बरामद लाश मैकूलाल की ही है। उसके बेटे ने शिनाख्त की है। मैकूलाल की हत्या सात तारीख की रात में ही कर दी गई थी। मुकदमा तरमीम कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घटना वाली रात की थी पिटाई
बिनावर।
मैकूलाल के पुत्र जितेंद्र की मानें तो सात सितंबर की रात उसके चाचा नेकसू, विजय कुमार ने परिवार के ही करन, सुरेश और नत्थू लाल के साथ मिलकर उसके पिता को पीटा था। गंभीर हालत में यह उसके पिता को ले गए। उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो यही हाल होगा। इसके चलते जितेंद्र खामोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में दो बार बदली लाश की जगह
बिनावर। पुलिस की मानें तो सात तारीख की रात ही मैकूलाल की हत्या हो गई थी। उसके भाइयों ने पहले गांव के पास अपने यूकेलिप्टिस के बाग में मैकूलाल की लाश दफन की। अगले दिन रात में यहां से लाश खोद ली और गांव से दो किलोमीटर दूर खेत में सात फीट गहराई में उसे दफन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed