{"_id":"58a0a6624f1c1b5d36d83ff5","slug":"the-case-against-bsp-sahaswan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहसवान के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति कर रहे थे सभा, 100 कुर्सियां जब्त कीं
सहसवान से बसपा प्रत्याशी हाजी अरशद अली के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। उड़न दस्ता प्रभारी डीके दुबे ने अरशद अली के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बसपा प्रत्याशी के सभा स्थल से 100 कुर्सियां और एक तखत भी जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सहसवान के मोहल्ला काजी टोला में रविवार शाम बसपा प्रत्याशी अरशद अली ने चुनावी जनसभा के लिए परमीशन नहीं ली थी। शिकायत पर उड़न दस्ता प्रभारी डीके दुबे मौके पर पहुंचे। उड़नदस्ता ने मौके से 100 कुर्सियां और एक तखत भी अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर सहसवान नरेंद्र सिंह ने बताया कि उड़नदस्ता प्रभारी डीके दुबे की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी अरशद अली के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।