फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The bodies of the dead were married missing

विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब

Tue, 10 Feb 2015 12:01 AM IST
उसावां (बदायूं)
उसावां (बदायूं) Updated Tue, 10 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
एक विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर अंतर्गत गांव सौंधा निवासी नन्हें ने अपनी बेटी सीमा (21 वर्ष) की शादी करीब तीन साल पहले उसावां के गांव गौंतरा निवासी रतन सिंह के बेटे संजीव से की थी। नन्हें का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में 50 हजार रुपये नगदी और बाइक की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सात फरवरी को नन्हे अपनी बेटी की विदा कराने पहुंचे तो उनकी बेटी ससुराल में नहीं थी। साथ ही ससुरालियों ने उनको भगा दिया। नौ फरवरी को वह नाते-रिश्तेदारों के साथ पहुंचे तो ससुराली फरार थे। नन्हे का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज के लिए सीमा की हत्या करके शव ठिकाने लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हे की तहरीर पर पुलिस ने सीमा के पति संजीव, ससुर रतन सिंह, सास बिरसा देवी, देवर राजीव, प्रवेश के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने के महेश गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed