{"_id":"58f4a9eb4f1c1b1974471706","slug":"the-bodies-of-elderly-of-shahjahanpur-near-matthia-in-kachla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में मठिया के पास मिली शाहजहांपुर के वृद्ध की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछला में मठिया के पास मिली शाहजहांपुर के वृद्ध की लाश
अमर उजाला ब्यूरो/ उझानी
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मठिया के पास मिली लाश
- फोटो : अमर उजाला
कछला में मठिया के पास मिली
शाहजहांपुर के वृद्ध की लाश
गंगा स्नान को पहुंचा था, हार्ट अटैक की आशंका
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
कछला में सोमवार सुबह मठिया के पास वृद्ध की लाश पड़ी मिली। पुलिस ने उसकी जेबों को खंगाला तो पर्चे पर लिखे सेलफोन नंबर से उसके नाम और पते की पहचान हुई। मृतक शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर का महेंद्र निकला। पुलिस ने उसके घरवालों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक महेंद्र की बेटी कुंवरगांव में ब्याही है। वह दो दिन पहले बेटी के घर आया था। रविवार को वह गंगा स्नान के लिए कछला गंगाघाट पर पहुंचा। शाम को वह कछला में रुक गया। सुबह जब उसकी लाश मिली तो स्टेशन के आसपास के लोग सकते में पड़ गए। शरीर पर चोट का निशान नहीं था। ठेला-खोमचा वालों की सूचना के बाद चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे तो उन्होंने भी इलाके के लोगों से वृद्ध के बारे में पूछताछ की। दरोगा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की जेब में पर्चा मिला। उस पर सेलफोन नंबर लिखा था।
पुलिस कर्मियों के फोन करने पर महेंद्र के बारे में अहम जानकारी मिल गई। कुंवरगांव से और शाहजहांपुर से उसके घरवाले मौके पर पहुंचे। घरवालों ने बताया कि महेंद्र हार्ट का पेशेंट था। उसका इलाज भी कराया गया था। घरवालों से बातचीत के आधार पर दरोगा का कहना है कि महेंद्र की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
000000000
सर्पदंश से ग्रामीण की मौत
उझानी। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव वितरोई निवासी हरीशचंद्र (50) सोमवार सुबह खेत में गेहूं काटने के लिए पहुंचा। उसके साथ परिवार के लोग भी थे। कटाई करते वक्त उसे सांप ने डस लिया। हरीशचंद्र ने सांप को भागते वक्त देख लिया। घरवालों उसे लेकर सहसवान पहुंचे। सहसवान में उन्होंने एक हकीम से इलाज भी कराया लेकिन हालत बिगड़ती गई। दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।