{"_id":"dc8827a616a4fea04ab1fa3c4568ddda","slug":"the-bjp-leader-could-not-in-court-statements-will-be-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेत्री के नहीं हो सके कोर्ट में बयान, आज होंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेत्री के नहीं हो सके कोर्ट में बयान, आज होंगे
बदायूं
Updated Tue, 18 Aug 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाजपा नेता उमेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री की मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच महिला को लेकर 164 के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंची, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके। अब बुधवार को पीडि़ता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। क्राइम ब्रांच बयान दर्ज होने के बाद मेडिकल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करेगी।
भाजपा की एक महिला नेत्री ने पिछले सप्ताह पार्टी के वरिष्ठ नेता उमेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। प्राइमरी मेडिकल में महिला नेत्री से बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई थी। महिला नेत्री ने कान में चोट की शिकायत की, तो उनका मेडिकल बरेली में कराया गया था। जांच कर रही क्राइम ब्रांच महिला नेत्री की मेडिकल और सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार को 164 के बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट पहुंची, लेकिन पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो सके। अब बयान बुधवार को दर्ज कराए जाएंगे। इस मामले में अभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। अभी कोर्ट में बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं, जैसे ही ये रिपोर्ट दाखिल होकर बयान की प्रति मिलेगी कार्रवाई की जाएगी।
----
पीड़िता के लिए मंगलवार को बयान दर्ज कराने को ले जाया गया था, लेकिन कोर्ट में बयान नहीं हो सके। अब बुधवार को बयान दर्ज कराए जाएंगे। मेडिकल, सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिल गई है, लेकिन पहले कोर्ट में महिला के बयान होंगे फिर रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
-यशवीर सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच