फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tension between police engaged panchayat Vjirganj

तनाव के बीच वजीरगंज थाने में लगी पंचायत

Sat, 26 Dec 2015 11:47 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 26 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 धार्मिक जुलूस को गलत रूट से निकालने को लेकर वजीरगंज के मोहल्ला बनिया में गुरुवार को हुए पथराव और शुक्रवार को एक धर्मस्थल से पक्ष विशेष के खिलाफ ऐलान के बाद कस्बे में तनाव है। तनाव के बीच शनिवार को वजीरगंज थाने में तनाव के बीच एसपी देहात मुन्ना लाल, सीओ बिसौली राजवीर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर पंचायत लगाई गई। पुलिस का दावा है कि इलाके में पूरी तरह से शांति है। दोनों पक्ष सहमत हैं। अगर इसके बाद भी कोई खुराफात करता है, तो कड़ी कार्रवाई होगी।
वजीरगंज में गुरुवार को एक धार्मिक जुलूस का कुछ हुड़दंगियों ने रूट बदल दिया था। गलत रूट से जुलूस निकला तो मोहल्ला बनिया की मौर्या वाली गली के लोगों ने विरोध किया। इस पर जुलूस में शामिल हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया था। इससे इलाके में तनाव फैल गया था। शुक्रवार को एक धर्मस्थल से पक्ष विशेष के खिलाफ ऐलान किया गया। इससे तनाव और बढ़ गया था। शनिवार को एसपी देहात मुन्ना लाल और सीओ बिसौली राजवीर सिंह की मौजूदगी में दोनों पक्षों के लोगों को थाने बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद सहमति बन गई है। हालांकि, इलाके में अब भी तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट
बदायूं। एक धर्म स्थल से पक्ष विशेष के खिलाफ ऐलान किए जाने के मामले में शुक्रवार को कई लोगों ने संयुक्त तहरीर थाना पुलिस को दी थी। शनिवार शाम तक पुलिस टाल-मटोल करती रही। रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में थाने में पंचायत के नाम पर पूरे मामले को रफा-रफा कर दिया गया। पुलिस के इस रवैये से लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ौलिया में सामान्य हुए हालात, पीएसी हटाई
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के गांव पड़ौलिया में अब हालात पूरी तरह से सामान्य है। यहां से पीएसी को हटा लिया गया है। हालांकि एहतियातन पुलिस की तैनाती गांव में फिलहाल रखी गई है।
पड़ौलिया में सोमवार रात खुराफाती तत्वों ने एक धर्म स्थल में मूर्तियां क्षतिग्रस्त करके माहौल बिगाडने की कोशिश की थी। बाद में गुरुवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान यहां तैनात फैल गया था। इसके चलते गांव में पुलिस के साथ पीएसी तैनात करनी पड़ी थी। गांव में अब हालात पूरी तरह से सामान्य हो गए हैं। एसओ ललित सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल गांव में पुलिस की तैनाती रहेगी। खुराफातियों को पुलिस ट्रेस कर रही है।

पुलिस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप
बदायूं। हिंदूवादी संगठन वजीरगंज मामले में पुलिस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। धर्मस्थल एक एक पक्ष विशेष के विरोध में ऐलान होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने नाराजगी जताई है। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय का कहना है कि कुछ बाहरी लोग वजीरगंज की फिजां खराब करना चाहते हैं। हिंदूवादी नेता सीमा चौहान का आरोप है कि पुलिस एक पक्ष विशेष को बढ़ावा दे रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। माहौल खराब करने वाला कोई भी हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed