फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tehseeldar solve land dispute

विवादित जमीन की कराई पैमाइश

Tue, 23 Dec 2014 07:51 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Tue, 23 Dec 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
संजरपुर रोड पर करीब सात बीघा जमीन को लेकर चल रहे दो पक्षीय विवाद को निपटाने के लिए मंगलवार को तहसीलदार समेत राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि एक पक्ष ने कार्रवाई के दौरान राजस्व कर्मियों पर भेदभाव का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में देर शाम तक अफसर पैमाइश कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला किलाखेड़ा निवासी शराफत खां और अहीरटोला की रामादेवी की संजरपुर रोड पर सड़क किनारे करीब सात बीघा जमीन है। शराफत ने अपने हिस्से की जमीन पड़ोसी खेत में समायोजित होने की शिकायत तहसील सदर में की थी। तहसीलदार के साथ राजस्व कर्मी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो रामादेवी के बेटे मुनेश राठौर ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए ऐतराज जताया। मुनेश की मानें तो मामला कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन

बावजूद इसके राजस्व कर्मी देर शाम तक पैमाइश में जुटे रहे। उन्होंने रामादेवी के खेत में रकबा अधिक बताते हुए ठियाबंदी भी करा दी। झगड़े की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने मौके पर जुटे एक पक्ष के लोगों को भी खदेड़ दिया। इसकी शिकायत मुनेश ने एसडीएम को भेजी है। तहसीलदार राजमणि मिश्रा ने बताया कि पैमाइश के दौरान ठियाबंदी कराई गई है। कार्रवाई रुटीन प्रक्रिया के तहत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed