फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager including accidents Three killed , six injured

हादसों में किशोरी समेत तीन की मौत, छह घायल

Sun, 01 Feb 2015 11:52 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 01 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teenager including accidents Three killed , six injured
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे सहसवान, मुजरिया और वजीरगंज में हुए। मुजरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। सहसवान में डीसीएम-ट्रक की भिड़त में डीसीएम चालक की मौत हो गई। वजीरगंज में इंडिको कार और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सहसवान। बदायूं-मेरठ रोड पर डीसीएम-ट्रक की टक्कर में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हाईवे पर स्थित गांव मचौना की मढ़ैया के पास हुआ। दिल्ली की ओर से आ रहा ट्रक सामने से आ रही डीसीएम से टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक अंसार पुत्र छुटटन निवासी सैजना गुन्नौर की मौके पर मौत हो गई। जबकि डीसीएम में सवार सुमन, मीरा घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई के पास अज्ञात वाहन ने किशोरी को रौंद दिया। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। कौल्हाई निवासी रामसिंह की 12 वर्षीय पुत्री वीरवती रविवार को खेत से बकरा चराने गई थी। वीरवती वहां से घर लौट रही थी। अपरान्ह करीब चार बजे किसी अज्ञात वाहन ने वीरवती को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने विरोध में हाईवे जाम कर दिया। करीब बीस मिनट तक हाईवे जाम रहा। बाद में पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलवाया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। बदायूं रोड पर इंडिको कार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वजीरगंज निवासी वहीद मुल्ला के घर पर शनिवार को जलसा था। इसमें शामिल होने के लिए बहेड़ी (बरेली) मौलाना तौसीर रजा, मौलाना मुशर्रफ समेत मोहम्मद राशिद, मुनब्बर आदि आए थे। रविवार तड़के यह लोग वापस लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास इंडिको कार गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में तौसीर रजा की मौत हो गई। जबकि वजीरगंज निवासी चालक भूरे, अलापुर के मौलाना मुशर्रफ रजा समेत मुनव्वर हुसैन, मोहम्मद राशिद घायल हो गए। इनको बरेली के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed