फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Symptoms of toxic substances found in the body of the woman

युवती के शरीर में मिले विषाक्त पदार्थ के लक्षण

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of toxic substances found in the body of the woman
हत्या
-पैनल का दुष्कर्म की आशंका से इंकार नहीं, सेंपुल से खुलेगा राज
विज्ञापन

-गनगोली गांव में रविवार को मिला था अज्ञात युवती का शव      

वजीरगंज थाने के गांव गनगोली में चकरोड किनारे खेत में मिले अज्ञात युवती के शव का सोमवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम किया। फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की फोटोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों के पैनल ने मौत की वजह विषाक्त पदार्थ से होने की आशंका जताई है। हालांकि, बिसरा भी प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम पैनल ने युवती से दुष्कर्म की बात से भी इंकार नहीं किया है।       

वजीरगंज थाने के गांव गनगोली में रविवार सुबह करीब 20 साल की एक युवती का शव चकरोड किनारे खेत में पड़ा मिला था। काफी कोशिश के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। रविवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. राजेश वर्मा समेत डॉ. राजीव गुप्ता और डॉ. रश्मि दीप के पैनल ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। उसके शरीर में विषाक्त पदार्थ के लक्षण मिले हैं। युवती के प्राइवेट पार्ट से सेंपुल भी लिए गए हैं। इनको प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इस बारे में लैब से रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। डीएनए जांच के लिए भी उसके सेंपल प्रिजर्व कर दिए गए हैं। उसकी रिपोर्ट आने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed