फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sultan arrested from Sangrampur in counterfeiting

जालसाजी में संग्रामपुर से सुल्तान गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2017 12:37 AM IST
दबतोरी (बदायूं)।
दबतोरी (बदायूं)। Updated Sun, 30 Jul 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Sultan arrested from Sangrampur in counterfeiting
uttarakhand police
-भागने के प्रयास में खंभे से टकराकर हुआ घायल            
विज्ञापन

सीमावर्ती जिला संभल की क्राइम ब्रांच और  कोतवाली चंदौसी की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बिसौली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर से एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़े जाने से पहले इस व्यक्ति ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया था, जिसकी वजह से वह खंभे से टकराकर घायल हो गया।
बृहस्पतिवार की रात को चंदौसी कोतवाली पुलिस और संभल क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव संग्रामपुर में छापा मारकर जालसाजी के मुकदमे में नामजद बबलू उर्फ सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के हाथों से छूटने का प्रयास किया और भागते समय एक खंभे से टकराकर घायल हो गया। पुलिस उसे साथ ले गई है। बता दें कि बबलू उर्फ सुल्तान के भाई शादाब को तेलंगाना के क्राइम ब्रांच प्रभारी एमहेश राजा टीम के साथ यहां आए थे उस समय शादाब यहां नहीं मिला। ट्रेस होने पर उसे दिल्ली से ही पकड़कर ले जाने के बाद साथियों सहित जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 --------
दर्जनों लोगों के घरों पर चस्पा हो चुके हैं नोटिस            
दबतोरी। हवाला से जुड़े लोगों के खातों में मोटी रकम आती है। सो पिछले दिनों कोलकाता की दो बैंक के ब्लैंक चेक दबतोरी पुलिस को मिले थे। एक चेक के माध्यम से 50 लाख तक निकाले जा सकते थे। यह जांच अब भी लंबित है। जहवाला से जुड़े क्षेत्र के जिन लोगों के नाम जांच में पुलिस को पता लगे थे, उन सभी घरों पर सीबीआई के इंसपेक्टर जुगल किशोर ने छापा मारा था लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया था। तब सीबीआई की ओर से उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे। यही नहीं सीबीआई कई बार आने के साथ ही सप्ताह भर क्षेत्र में डेरा डाले रही थी।            
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हवाला से जुड़े लोगों का धंधा देश में कई राज्यों में चल रहा है सो उन सभी स्थानों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। महाराष्ट्र की सीआईडी ने इस क्षेत्र के कई लोगों के वारंट बिसौली पुलिस को भेजे हैं लेकिन यह पुलिस उन लोगों तक अब तक नहीं पहुंच सकी है।            ---------------
वर्जन-            
हवाला के संबंध में अभी जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो उससे जुड़े लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिसौली और दबतोरी पुलिस से जानकारी ले रहे हैं।

-कृपाल सिंह बिष्ट, सीओ बिसौली 
---
वर्जन-            
बबलू के खिलाफ वर्ष 2013 में एक मुकदमा कोतवाली चंदौसी में दर्ज कराया गया था। इसने एक फर्जी आईडी के जरिए खातों से लेनदेन किया। इसी में यह वांछित था, सो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे हवाला से संबंधित कुछ और क्लू भी मिले हैं उस पर पुलिस जांच कर रही है।
-सचिन कुमार बालियान एसएसआई, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed