फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suktia Ujhani the villagers and the performance in Budaun

सुकटिया के ग्रामीणों ने उझानी और बदायूं में किया प्रदर्शन

Tue, 17 May 2016 12:29 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Suktia Ujhani the villagers and the performance in Budaun
नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राशन वितरण न किए जाने से हैं नाराज
 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में नाम आ जाने के बाद भी राशन वितरण न किए जाने पर सुकटिया ग्राम पंचायत मलिकपुर के ग्रामीणों ने उझानी ब्लाक पर प्रदर्शन करने के बाद बदायूं में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार राशन ब्लैक कर रहा है और पिछले दो माह से सस्ता अनाज नहीं दे रहा है। 

सुकटिया के ग्रामीण यहां उझानी ब्लाक पर टैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे और कोटेदार के राशन वितरण न किए जाने की जांच कराने की मांग की। कहा कि कोटेदार राशन कार्ड धारकों के साथ अभद्र व्यवहार करता है। राशन कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे हटाए जाने की मांग भी की। बाद में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंच गए। यहां कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन देकर कोटेदार की शिकायत की और जांच कर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में सर्वेश, रेखा, धनदेवी, संजू, भोजराज, चंद्रपाल, नवरतन, भूपेंद्र, तनवीर, भगवान देई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed