फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   STF police The five teams attached

एसटीएफ के अलावा पुलिस की पांच टीमें लगाईं

Thu, 09 Apr 2015 07:50 PM IST
badaun
badaun Updated Thu, 09 Apr 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
STF police The five teams attached

रिटायर इंजीनियर दंपति के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के अलावा पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। गुरुवार को आईजी जोन विजय मीणा और डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर ने एसएसपी सौमित्र यादव के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। आईजी ने माना है कि वारदात में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस घटना से जुडे़ हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने घर में रंगाई-पुताई करने वालों पर भी शक जाहिर किया। मृतक दंपति के पुत्र की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

मोहल्ला ब्राह्मपुर में बुधवार की रात पीडब्लूडी के रिटायर्ड इंजीनियर वीके गुप्ता (80) और उनकी पत्नी सन्नो (75) के शव उनकी घर की रसोई में मिले थे। शव तीन-चार दिन पुराने थे। उनकी किसी वजनदार रॉड और धारदार हथियार से नृशंस हत्या की गई थी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। रात में भी पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुरुवार को बरेली और मुरादाबाद से पहुंचीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटना के क्लू तलाशे। गुप्ता दंपति का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को दोपहर घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आईजी विजय मीणा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के साथ पुलिस की पांच टीमों को भी लगाया गया है। हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीके गुप्ता के तीन पुत्रों में मुकुल गुप्ता को 30 जून 2007 में पुलिस ने बरेली में हुए एक फर्जी एनकाउंटर में मार डाला था। इस मामले में एक आईपीएस अफसर समेत 11 पुलिसकर्मी आरोपी हैं। 10 के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। गुप्ता दंपति की बड़ी बेटी सोमन झांसी, मीनाक्षी चंदौसी में ब्याही हैं। उनके पुत्र शेखर गुप्ता दिल्ली के उत्तमनगर और हेमंत गुप्ता बरेली के नेकपुर में रहते हैं। खबर मिलने पर यह लोग भी बदायूं पहुंच गए। शेखर गुप्ता की ओर से अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed