फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP office self-immolation Try to disclosure

एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश, हड़कंप

Wed, 22 Apr 2015 11:42 PM IST
badaun
badaun Updated Wed, 22 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
SSP office self-immolation Try to disclosure
एक संदिग्ध महिला ने एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह करने की कोशिश की। उसने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। माचिस जलाने से पहले पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान एसएसपी दफ्तर में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद फरियादी भी सन्न रह गए। घटना के समय एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी आरएस धामा अपने दफ्तरों में काम निपटा रहे थे। महिला का आरोप है कि एक युवक ने सात साल तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे एक सलवार सूट पहने लंबे और इकहरे कद की महिला एसएसपी दफ्तर पहुंची। उसके हाथ में एक सफेद रंग का बैग था। अधिकारियों के केबिन पर फरियादियों की कतारें लगी थीं। महिला एसएसपी के केबिन के बाहर पहुंची और बैग से मिट्टी के तेल की बोतल निकाल कर उसे अपने ऊपर डाल लिया। उसके एक हाथ में माचिस की डिब्बी थी। यहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसको पकड़ा। शोरगुल सुनकर अफसर अपने केबिनों से बाहर गए गए। एसओ महिला सुनीता मिश्रा भी पहुंच गईं। उसे महिला थाने लाया गया।
विज्ञापन


पुरुष है या महिला? यह भी स्पष्ट नहीं
बदायूं। आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला ही है या पुरुष है? यह भी स्पष्ट नहीं है। उसकी ओर से 27 अगस्त 2014 को मोहल्ले के ही आकिब समेत सात लोगों के खिलाफ यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जब उसका मेडिकल कराया तो डॉक्टर भी उसके जेंडर के बारे में नहीं बता सके। बाद में उसका ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। अब तक डीएनए जांच की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही उसके बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का लिंग परिवर्तन कराने का दावा
बदायूं। पुलिस का दावा है कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला नहीं पुरुष है। कई साल पहले उसने प्लास्टिक सर्जरी कराकर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया था। बलात्कार और यौन शोषण के दो मामले उसकी ओर से कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए हैं। अगस्त 2014 में जब उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया, तो प्लास्टिक सर्जरी से लिंग परिवर्तन कराकर महिला बनने की बात सामने आई थी। यहां के डॉक्टर उसके लिंग के बारे में पुष्टि नहीं कर सके, तो उसका ब्लड डीएनए जांच के लिए भेजा गया।

कई साल किया मौलवी का काम
बदायूं। एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश कराने वाली महिला मूल रूप से अलापुर थाने के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस का दावा है कि करीब 18 साल पहले वह शहर आई, उस समय वह लड़का थी। यहां कुछ दिनों उसने मौलवी का काम किया। बाद में उसने लिंग पविर्तन करा लिया। लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बनने के बाद वह आकिब से ट्यूशन पढ़ने लगी। बाद में उसने आकिब पर यौन शोषण का आरोप लगा दिया था।


अब तक की जांच में पता लगा है कि यौन शोषण का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की कोशिश करने वाली महिला है या पुरुष? यह स्पष्ट नहीं है। उसका सैंपल डीएनए जांच के लिए गया हुआ है। कोतवाली में यौन शोषण का मुकदमा दर्ज है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
-सौमित्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed