फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sonu murder case

सोनू ठाकुर हत्याकांड का मास्टर माइंड गिरफ्तार

Sat, 13 Dec 2014 07:57 PM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Sat, 13 Dec 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
sonu murder case
बराही गांव के सोनू ठाकुर हत्याकांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इस कांड की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है। गांव वालों की माने तो यह हत्या योजनाबद्ध ढंग से हुई। हत्यारे ने एक महिला को मोहरा बनाकर सोनू का लाखों रुपया हजम करने के बाद उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के गांव बराही के सोनू ठाकुर की लाश गत छह नवंबर को थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव इटौरिया के निकट बरामद हुई थी। मृतक के भाई सुखपाल ने बराही गांव के प्रधान के भाई अमीनशाह समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त अमीनशाह को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई सुखपाल समेत अधिकांश गांववाले सोनू की हत्या धन की खातिर मान रहे हैं। आरोप है कि अमीनशाह ने पहले सोनू से मेलजोल बढ़ाया। करीब चार माह पहले उसने अपने रिश्ते के भाई की साली, क्योंकि उसके संपर्क में पहले से थी। उसकी मुलाकात सोनू से कराई। सोनू पशुओं की खरीद फरोख्त का व्यापार करता था। हर समय उसके पास पैसा रहता था। आरोप है कि अमीनशाह ने उक्त महिला के माध्यम से सोनू का धन बटोरना शुरू कर दिया। सोनू के बेहिसाब खर्चे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नकदी के अलावा इसने डेढ़ माह में उसने साढे़ तीन बीघा कीमती जमीन बेच दी और अन्य जगह की जमीन का सौदा करके दो लाख रुपये अग्रिम ले लिया। सोनू का शव मिलने से चार दिन पहले अमीनशाह ही पशु खरीदवाने के बहाने से घर से बुलाकर ले गया था। सोनू अपने साथ दो लाख रुपये भी लेकर गया था। यहीं रुपये उसकी मौत का कारण माने जा रहे हैं। अमीनशाह की गिरफ्तारी के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश होने के आसार हैं। लेकिन अंदरखाने सत्ता के जुड़े एक बड़े  नेता के परिजन द्वारा अमीनशाह को पुलिस को सौंपने की चर्चा से लोग संशय में हैं। शनिवार को 20-25 लोग थाना फतेहगंज गए थे। पुलिस ने इन्हें ईमानदारी से खुलासा होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed