फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sons father beat Out of the house

बेटों ने बाप को पीटकर घर से निकाला

Sun, 28 Jun 2015 08:48 PM IST
Sahaswan
Sahaswan Updated Sun, 28 Jun 2015 08:48 PM IST
विज्ञापन

कलयुगी पुत्रों ने बाप को पीटकर घर से निकाल दिया। अब वह इधर-उधर रिश्तेदारी में घूम रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में मुजरिया के गांव रफीकनगर निवासी लटूरी ने बताया कि उसके पुत्र सुरेश व पप्पू उसे आए दिन परेशान करते रहते हैं। आरोप है कि वे उसको मारते-पीटते हैं। वह कई बार उन पर जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। उनकी गेहूं की फसल को जबरिया ले गए और भूसे में आग लगा दी। वह अपने पुत्रों से जान बचाए इधर-उधर घूम रहे हैं। पत्र में आरोप लगाया है कि पुत्र किसी भी समय उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। उसने एक प्रार्थना पत्र मुजरिया पुलिस को दिया मगर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्रों से सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed