फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   snake saler arrest

सांप बेचने आए सात लोग गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2015 12:06 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Thu, 06 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
snake saler arrest
सिविल लाइंस पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के एक सांप को बेचने आए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो कथित पत्रकार भी हैं। बरामद सांप की अंतराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार लोगों ने पुलिस को बताया कि सांप का उन्होंने दिल्ली के कुछ लोगों से पांच लाख रुपये में सौदा किया थ। यहां वह डिलीवरी देने आए थे। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार सभी लोग वन्य जीवों के तस्कर हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस को खबर मिली कि बस स्टैंड के पास एक इनोवा कार में कुछ संदिग्ध लोग हैं। इस पर पुलिस वहां पहुंची। बताए गए लोगों और इनोवा कार की तलाशी ली। आर में दुर्लभ प्रजाति का दुमुही सांप मिला। सांप का वजन करीब ढाई किलो है। पुलिस ने कादरचौक थाने के गांव अंतुइया निवासी रतीराम, मुजरिया के गांव बिहारीपुर निवासी नन्हे, उझानी के दहेमी निवासी वीर सिंह, लखनऊ के अनुज दुबे, कमलेश, बिहार के छपरा निवासी रंजीत और पंजाब के चंड़ीगढ़ के पन्ना लाल को हिरासत में ले लिया। इनमें रंजीत और अनुज दुबे ने खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस को हड़काया भी।
विज्ञापन

थाने लाकर इन लोगों से पूछताछ की गई तो इन लोगों ने बताया कि इस सांप का सौदा दिल्ली के कुछ लोगों से पांच लाख रुपये में हुआ था। तय हुआ था कि बुधवार को बदायूं में बस स्टैंड के पास सांप की डिलीवरी होगी। सांप बेचने के लिए ही वह यहां आए थे। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने वन्य जीव अधिनियम, दुर्लभ जीव अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बरामद दुलर्भ प्रजाति के सांप की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सिविल लाइंस अजय यादव ने बताया कि दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग सांप का सौदा करने यहां पहुंचे थे। यह लोग सांप को कानपुर से लाए थे। संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed