फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Slaughterhouse was going on at home, Meat recovered five Kvintl

घर में चल रहा था बूचड़खाना,  पांच क्विंटल मांस बरामद

Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 25 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Slaughterhouse was going on at home, Meat recovered five Kvintl
घर में चल रहा था बूचड़खाना,  पांच क्विंतल मांस बरामद - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं के अवशेष और पशु काटने के औजार मिले
 कोतवाली पुलिस ने छापामारी कर घर में चल रहा बूचड़खाना रविवार को पकड़ लिया। मौके से एक मांस तस्कर को भी दबोचा गया। उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने यहां से गोवंशीय पशुओं का करीब पांच क्विंटल मांस बरामद किया है। मौके से गोवंशीय पशुओं के अवशेष और पशु काटने के औजार भी मिले हैं। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परीक्षण के बाद बरामद मांस को नष्ट करा दिया गया।
सहसवान के कई मोहल्ले गोकशी के लिए बदनाम हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव को रविवार को मुखबिर से खबर मिली कि मोहल्ला अकबराबाद में शमशुल पुत्र हसीब के घर में गोवंशीय पशुओं का वध किया जा रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ छापामारी की। पुलिस ने मौके से इमरान पुत्र भूरे निवासी मोहल्ला नसरुल्लागंज  को रंगे हाथों दबोच लिया।  घर में तलाशी लेने पर पुलिस को यहां से गोवंशीय पशुओं का करीब पांच क्विटल मांस मिला। पशु काटने के लिए इस्तेमाल होने वाली कुल्हाड़ी, छुरा आदि के साथ गोवंशीय पशुओं के अवशेष भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

------
पुलिस सख्त हुई तो घरों में काटने लगे पशु
सहसवान। कोतवाली पुलिस ने गोकशी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। नगर में गोकशी के लिए बदनाम मोहल्लों में छापामारी की जा रही है। ऐसे में तमाम मांस तस्करों ने ठिकाने बदल दिए हैं। कई ने अपने घरों में ही पशुओं का वध कर मांस सप्लाई करने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed