{"_id":"246cc54673cbaad59a85d9f7157f3012","slug":"slaughterd-animal-after-shoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गोलियां मारीं, फिर काट दिए प्रतिबंधित पशु ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले गोलियां मारीं, फिर काट दिए प्रतिबंधित पशु
अमर उजाला, बदायूं
Updated Sat, 21 Nov 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की रात मांस तस्करों ने उघैती थाने के गांव हमूपुर के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं को निशाना बनाया। शनिवार को सुबह जब गांव के लोग खेतों में पहुंचे तो बिखरे पड़े पशुओं के अवशेष देखकर उनमें आक्रोश भड़क गया। तभी उनकी नजर दहगवां निवासी सोहेल पुत्र मुख्तयार पर पड़ी। वह पशु काटने के औजारों को बोरे में भर रहा था। उसे लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भाग खड़ा हुआ। गुस्साए लोगों ने तस्करों की बाइक जलाने की कोशिश की।
प्रतिबंधित पशुओं को काटने की खबर इलाके में फैली तो आसपास के गांवों के लोग भी हमूपुर पहुंच गए। एसओ वहीद खान भी तब तक वहां आ गए। ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प होते होते बची। बाद में एसओ ने ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से शांत किया। बता दें कि आठ अक्तूबर को मांस तस्कर रियोनाई गांव में दो दर्जन से ज्यादा पशुओं का वध करके मांस भर कर ले गए थे। ताजा मामले में पुलिस ने सोहेल को नामजद करते हुए पांच मांस तस्करों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रियोनाई की घटना का भी हुआ खुलासा
उघैती। मांस तस्करों ने आठ अक्तूबर को उघैती थाने के गांव रियोनाई के जंगलों में दो दर्जन से ज्यादा प्रतिबंधित पशुओं का गोली मारकर वध कर दिया था। बाद में पशुओं का मांस भरकर ले गए थे। गिरफ्तार मांस तस्कर सोहेल ने स्वीकार किया है कि उस घटना को भी उसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। सोहेल के बाकी साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हमूपुर गांव में पहले पशुओं को को गोलियां मारी गईं। बाद में तस्कर उनको काट कर मांस ले गए। सोहेल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। एक महीने पहले रियोनाई की घटना को अंजाम भी इसी गिरोह ने दिया था।
-वहीद खान, एसओ उघैती