फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Six people in the Ganges flow, three saved, two died

गंगा में छह लोग बहे, तीन बचाए, दो की मौत

Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six people in the Ganges flow, three saved, two died
मौत - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
एक बालक का नहीं लगा पता, तलाश जारी
कछला और सहसवान के सुजावली गंगा घाट पर हुईं घटनाएं
मरने वालों में दोनों किशोर उझानी के निवासी

 गंगा स्नान करते वक्त कछला और सहसवान में छह लोग बह गए। इनमें कछला गंगा घाट पर चार किशोरों में से दो को एक नाविक ने बचा लिया। दो की मौत हो गई। दोनों के शव मिल है। इधर, सहसवान में सुजावली गंगाघाट पर एक किशोरी और एक बालक गंगा में बह  गए। किशोरी को तो बचा लिया गया, लेकिन बालक देर शाम तक नहीं मिल सका था। उसकी तलाश की जा रही है। उझानी। नगर के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सुरजीत (15) पुत्र सुशील कुमार, शेखर (16) पुत्र अरुण कुमार, साहूकारा के चिंटू (17) पुत्र विपिन और बादल (14) पुत्र दिनेश कुमार भदौरिया जागरण पार्टी में काम करते हैं। सोमवार को यह लोग कासगंज में दुर्गा जागरण करने गए थे। मंगलवार को चारो वहां से वापस आए, तो कछला में गंगा स्नान के लिए रुक गए। गंगा स्नान करते वक्त नए पुल के पिलर नंबर चार के पास गहराई में जाने से चारो डूबने लगे। एक नाव वाले ने किसी तरह से चिंटू और बादल को सुरक्षित निकाल लिया। सुरजीत और शेखर का पता नहीं लगा। बाद में गोताखोरों ने सुरजीत और शेखर के शव गंगा से निकाले। 
खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों शव चिंटू और बादल के साथ उझानी सीएचसी लाए गए। यहां सुरजीत और शेखर के परिवार वालों ने काफी हंगामा किया। चिंटू के साथ मारपीट भी कर दी। बाद में पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

सहसवान। गंगा में डूबने की दूसरी घटना सहसवान में सुजावली घाट पर हुई। सुजावली गांव के ही खुशीराम के बेटे श्रीकृष्ण का मंगलवार को मुंडन संस्कार था। परिवार के लोगों के साथ गांव के लोग भी मुंडन संस्कार में शामिल होने सुजावली गंगा घाट पर गए थे। गंगा स्नान करते वक्त नरेश की 13 वर्षीय बेटी पुष्पा और चरन सिंह का आठ वर्षीय पुत्र सत्यवीर गंगा में बह गए। इनको डूबता देखकर किसी तरह से लोगों ने पुष्पा को तो निकाल लिया, लेकिन सत्यवीर नहीं मिला। देर शाम तक गोताखोर उसे तलाश रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधान! खूनी है नए पुल का पिलर नंबर चार
 कछला गंगा घाट पर पिलर नंबर चार खूनी साबित हो रहा है। एक साल में इस पिलर के पास डूबने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। गौर करने वाली बात यह है कि खूनी पिलर के पास कोई संकेतक भी नहीं लगाया गया है। ऐसे में अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं।

कछला गंगाघाट पर रेल और सड़क दो नए पुल बन चुके हैं। दो पुलों के निर्माण के बाद गंगा में कई जगह पर बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं। सड़क पुल का पिलर नंबर चार गंगा के बाहर है। ज्यादातर लोग इस पिलर से आगे नहीं बढ़ते। पिलर के पास कोई संकेतक न होने की वजह से लोग यहां हादसे का शिकार होते हैं। पिछले साल सोमवती अमावस्या पर इसी पिलर के पास मथुरा, भरतपुर और राजस्थान के नौ श्रद्वालुओं की इसी पिलर के पास डूबने से मौत हो गई थी। गौर करें तो एक साल में यह पिलर 15 लोगों की जान ले चुका है। इसके बावजूद बाढ़ खंड या नगर पंचायत की ओर से पिलर के पास कोई संकेतक नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed