फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Silence on most questions Supari killer kept

ज्यादातर सवालों पर चुप्पी  साधे रहा सुपारी किलर

Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Silence on most questions Supari killer kept
ज्यादातर सवालों पर चुप्पी  साधे रहा सुपारी किलर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूछताछ कर पुलिस ने मस्ताना को भेजा जेल
साधना की हत्या की योजना नौ माह पहले बना लेने का दावा

 प्रभारी डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार सुपारी किलर अब्दुल नवी उर्फ मस्ताना से पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर पूछताछ की। उसने पुलिस के ज्यादातर सवालों पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन यह जरूर कहा कि हत्या करने की साजिश करीब नौ महीना पहले बना ली गई थी। तमंचा समेत गिरफ्तार मस्ताना को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
मुजरिया पुलिस ने बुधवार पूर्वाह्न में भीकमपुर निवासी बदमाश मस्ताना को गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके पास से तमंचा भी मिला था। उझानी और मुजरिया पुलिस ने सवालों की एक फेहरिस्त तैयार कर कई बातें पूछीं, लेकिन वह उन्हीं बातों को दोहराता रहा जो पिछले दिनों गिरफ्तार डीआरडीए के बाबू गिरीशचंद्र मिश्रा और ट्वेरा मालिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं निवासी राजू ने कहीं थीं। मस्ताना ने यह जरुर कहा कि प्रभारी डीजीसी को वह करीब जानता था। उनकी हत्या करने की साजिश करीब नौ माह पहले बना ली गई थी, लेकिन तीन-चार बार कोशिश करने पर भी मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

पुलिस ने उससे घटना के अगले दिन दर्ज कराई गई रिपोर्ट के नामजदों के बारे में भी पूछा। पुलिस को उसने कोई ठोस जानकारी नहीं दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने मस्ताना का मेडिकल कराया। मेडिकल के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, कोतवाल गोपींचंद्र यादव ने बताया कि मस्ताना से पूछताछ हो चुकी है। चूूंकि कोई बरामदगी नहीं होनी है, ऐसे में उसे रिमांड पर नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विपर्णा की गुहार-वी वांट जस्टिस
सोशल मीडिया पर छाया साधना मर्डर केस
मृतका की बहन की पोस्ट में पीसी शर्मा पर गुमराह करने का आरोप
आरोपी भाजपा नेता पीसी शर्मा ने भी मांगा है लोगों का सहयोग

 प्रभारी डीजीसी (क्रिमिनल) साधना शर्मा की हत्या में शामिल आठ में से पांच लोगों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी जंग छिड़ी है, जो किसी ट्रॉयल से कम नहीं। आरोपियों में पीसी शर्मा ने खुद को बेगुनाह बताते हुए जहां सहयोग मांगा है, वहीं मृतका की बहन विपर्णा गौड़ ने बृहस्पतिवार को पोस्ट करके पूरे घटनाक्रम की हकीकत बयां की है। पोस्ट में उन्होंने न्याय की गुहार के साथ वी वांट जस्टिस लिखा है।
विपर्णा ने घटना वाले दिन से लेकर केस के खुलासे तक की स्थिति के बारे में कई अहम बातों को जिक्र किया है। मसलन, एफआईआर लिखाते वक्त तक उन्हें गुमराह किया। उसी शख्स ने उनकी बहन के साथ विश्वासघात किया, जो काफी करीब था। अपनी पोस्ट में विपर्णा ने लिखा है कि पूर्व विधायक योगेंद्र सागर समेत तीन लोगों के नाम पीसी शर्मा ने अपनी दुश्मनी को पूरा करने के लिए लिखवा दिए थे। पीसी ने केस में पकड़े गए डीआरडीए के बाबू गिरीशचंद्र मिश्रा को पुलिस से छुडाने के लिए कॉल करके उस पर दबाव बनाया था। विपर्णा की पोस्ट में पीसी शर्मा और साधना शर्मा के बीच संबंधों का भी जिक्र किया गया है।
तमाम बातों के बीच ही उन्होंने अपने शुभचिंतकों से उम्मीद जताई है कि आरोपियों को जेल की सलाखों तक पहुंचाने में सभी की मदद मिलेगी। साधना मर्डर केस को लेकर आरोपियों में शामिल पीसी शर्मा की पोस्ट भी समर्थकों से सहयोग के लिए फेसबुक का हिस्सा बन चुकी है। दूसरे दिन उन्होंने एक पत्र को पोस्ट कर स्पष्ट कर दिया कि सहयोग के लिए आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। हालांकि टॉयल जैसे अंदाज में अभी जंग छिड़ी हुई है, लेकिन विपर्णा की पोस्ट में ऐसी अहम बातें हैं, जो पुलिस की जांच के दायरे को बढ़ा सकती हैं।
-----
बुधवार को बरेली में मिली पीसी की लोकेशन!
उझानी। साधना शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी पीसी शर्मा के बारे में पुलिस सूत्रों की मानें तो सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश जारी है। बुधवार को लोकेशन बरेली में मिली, लेकिन दोपहर बाद में लोकेशन बदल गई। पीसी समेत उसे कुछेक करीबियों के सेलफोन भी पुलिस के रडार पर हैं। मंगलवार को पुलिस पता लगा था कि वह बदायूं में हैं।

वर्जनदीदी साधना शर्मा के सेलफोन की फोरेंसिक जां कराने के लिए उन्होंने 20 जून को एसएसपी से बात की थी। वह चाहती हैं कि सेलफोन को जांच के लिए भेजे जाते वक्त उसे सील करने की प्रक्रिया एसएसपी की मौजूदगी में ही पूरी होनी चाहिए। फोरेंसिक जांच के बाद कई और सबूत पुलिस को मिल जाएंगे।
- विपर्णा गौड़, मृतका की बहन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed