{"_id":"58398cbb4f1c1b313513c983","slug":"shot-in-mysterious-circumstances-students-from-being-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से छात्र की मौत
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिवार वालों ने पुलिस को नहीं दी सूचना
नगर के मोहल्ला किला खेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। परिवार वालों की ओर से देर शाम तक कोतवाली में सूचना नहीं दी गई। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। इंस्पेक्टर गोपीचंद्र यादव का कहना है कि अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
उझानी के मोहल्ला किला खेड़ा निवासी नरेश सक्सेना का 16 वर्षीय बेटा ध्रुव कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार दोपहर ध्रुव को अपने ही घर में संदिग्ध हालात में गोली लग गई। परिवार वाले उसे लेकर अस्पताल गए। वहां ध्रुव को मृत घोषित कर दिया गया। शाम को शव घर लाया गया। पुलिस को कोई खबर नहीं दी गई है। चर्चा है कि ध्रुरव के पास तमंचा था। इससे खेलते समय गोली चल गई। इंस्पेक्टर गोपीचंद्र यादव मामले में जानकारी होने की बात तो स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने सूचना मिलने पर ही कार्रवाई करने की बात कही।