फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Shocked village returning from mosque, serious condition

मस्जिद से लौट रहे ग्रामीण को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान। Updated Sun, 30 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shocked village returning from mosque, serious condition
gunpoint - फोटो : अमर उजाला
- सहसवान के गांव बसौलिया में रंजिशन अंजाम दी गई वारदात
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसौलिया में मस्जिद से लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वारदात रंजिशन हुई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।

सहसवान के गांव बसौलिया निवासी मुंशद रात को मस्जिद से लौट रहा था। उसके बेटे अरशद का कहना है कि उसके पिता की गांव के ही मौअज्जम से रंजिश चल रही है। रास्ते में मौअज्जम ने उसके पिता पर फायरिंग कर दी। इससे उसका पिता घायल हो गया। मौअज्जम के साथ चार अन्य लोग भी थे। पुलिस ने मामले में अरशद की तहरीर पर मौअज्जम अली, नवाजिश पुत्रगण राशिद, राशिद पुत्र वाहिद और भूरे पुत्र कल्लू के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फिलहाल फरार हैं।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed